{"_id":"65720acf9d34f1c89507e7d6","slug":"snatched-the-revolver-and-opened-fire-on-the-police-team-etawha-news-c-216-1-etw1001-6138-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर किया फायर
विज्ञापन
इटावा। मेडिकल के लिए ले जाते समय जानलेवा हमले के आरोपी ने सिपाही की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उसने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने पैर में गोली मारकर फिर गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को जसवंतनगर क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सतीश कुमार ने सूचना दी कि वह जसवंतनगर से गांव जा रहा था। रास्ते में बीबामऊ प्राइमरी स्कूल के पास रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर ने तमंचे से उस पर कर दिया। जसवंतनगर थाना प्रभारी कपिल दुबे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गए।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पाठकपुरा तिराहे के पास खड़ा है। दबिश देकर टीम ने रिंकू को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात आरोपी को सरकारी जीप से मेडिकल परीक्षण के लिए ले सीएचसी ले जा रहे थे। सीएचसी के पास उसने जीप में पीछे बैठे आरक्षी तेजपाल की रिवॉल्वर छीन ली और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। आरोपी कूदकर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने टीम पर रिवॉल्वर से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी रिंकू के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से सरकारी रिवॉल्वर और कारतूस भी बरामद कर लिए। घायल आरक्षी और रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी ने क्षेत्र की किशोरी से दुष्कर्म किया था। कुछ ही दिन पहले आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटकर आया था। जसवंतनगर व चौबिया थाने में आरोपी के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया है।