फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Yadav said Lord Shri Ram is not of BJP alone he is worshiped all over the world

शिवपाल यादव बोले: भगवान श्रीराम अकेले भाजपा के नहीं, वह तो पूरी दुनिया में पूजे जाते हैं

Mon, 08 Jan 2024 09:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सैफई
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफई Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 08 Jan 2024 09:53 PM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि देख लेना अगर देश में यही स्थिति बनी रही तो एक दिन श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे। कहा कि इस सरकार में बेईमानी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जो हमारे पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन
Shivpal Yadav said Lord Shri Ram is not of BJP alone he is worshiped all over the world
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि भाजपा ऐसा सोचती है कि भगवान श्रीराम अकेले भाजपा के ही हैं। जब भगवान श्रीराम के पूजक ना केवल हर वर्ग के लोग हैं बल्कि भगवान श्री राम को दुनिया भर में पूजा जाता है।

विज्ञापन

मुचेहरा गांव निवासी स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा की 89वीं जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के हाथों करीब पांच सौ लोगों को कंबल बांटे गए। उन्होंने सैफई को वीवीआईपी ग्राम पंचायत बनाने के पीछे नेताजी मुलायम सिंह यादव के मित्र स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा का अहम योगदान रहा। उन्होंने मिश्रा जी के बेटे आलोक मिश्रा उर्फ लालू को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल वितरण के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह कुछ दिन पहले तक सुबह टीवी चैनल को खोलकर सबसे पहले खबरें पहले सुनते थे, लेकिन आजकल मोदी और योगी के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा है। मंदिर के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। लगता है भगवान राम भारतीय जनता पार्टी के हैं, जबकि भगवान श्रीराम सबके हैं। हम सभी लोग भगवान श्री राम को मानते हैं। हमें तो लगता है सबसे अधिक गरीब पिछड़े दलित अपेक्षित लोग सबसे अधिक भगवान को मानते हैं। जितने पैसे वाले धनवान लोग है वह एक बार भी भगवान का नाम नहीं लेते होंगे। 

विज्ञापन

भाजपा वोट के लिए सुबह से शाम तक केवल प्रचार कर सरकारी धन खर्च करने में जुटी हुई है। जबकि सरकार का खर्चा जो गरीबों एवं उपेक्षित लोगों की मदद के लिए होना चाहिए था वह नही हो पा रहा है। सरकार फिजूल खर्ची में जुटी हुई है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ देश के पांच बड़े पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है। विदेश से कर्जा लेकर सरकार चलाई जा रही है। 2014 से पहले इस देश पर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। उस समय देश पर 56 हजार लाख कर्ज था। आज लगभग 256 करोड़ कर्जा हो गया है। 

उन्होंने कहा कि देख लेना अगर देश में यही स्थिति बनी रही तो एक दिन श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे। कहा कि इस सरकार में बेईमानी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जो हमारे पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार ने कहा था कि दो करोड़ लोगों को हम हर वर्ष नौकरी देंगे। अगर दो करोड लोगों को नौकरी दिए होते तो आज 18 करोड़ नौजवानों को नौकरी मिल जाती। बहुत समस्याएं हल हो जातीं। इस दौरान देवेश पचौरी, राममोहन दुबे, डॉ. आदेश कुमार, अनिल कुमार चौबे, दशरथ सिंह यादव ठेकेदार, मयंक बिदोलिया, अजेंद्र गौर, रामफल बाल्मिक प्रधान, रामबाबू यादव प्रधान, रामनरेश यादव पूर्व प्रधान, जाहर सिंह फौजी, मोहित यादव उर्फ लालू अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed