फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shivpal first read constitution says ramgopal

शिवपाल पहले संविधान पढ़ें - रामगोपाल

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
shivpal first read constitution says ramgopal
पार्टी कार्यालय पर प्राथमिक सदस्यता की पर्ची लेते प्रो. राम गोपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष पद सौंपे जाने की शिवपाल की मांग पर तंज कसे। कहा कि शिवपाल ने सपा का संविधान ठीक से पढ़ा होता तो ऐसी मांग नहीं करते। उन्होंने कहा कि शिवपाल अभी सपा के सदस्य भी नहीं बने हैं। ऐसी स्थिति में इतनी बड़ी बात करना भी बेमानी है।

विज्ञापन

प्रो. यादव रविवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के हाथों प्राथमिक सदस्यता की रसीद प्राप्त की व अन्य लोगों को प्राथमिक सदस्यता की रसीद काटी। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में प्रो. यादव ने कहा कि जनरल बॉडी ने सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाया है। अब यदि खुद अखिलेश अध्यक्ष पद साैंपना चाहें (मुलायम सिंह यादव को) तो भी यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 जून को सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद 30 सितंबर से पहले जिला व प्रदेश स्तर की इकाइयों का गठन पूरा कर लिया जाएगा। अगली जनरल मीटिंग में अखिलेश यादव के दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। शिवपाल पर टिप्पणी की कि यदि उन्हें कुछ करना है तो पहले वह भी सदस्य बनें। पुरानी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन के पास पहले नेता जी (मुलायम सिंह यादव) गए थे। अखिलेश ने तो पार्टी बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नेता जी को गुमराह करके पार्टी का नुकसान पहुंचाया गया है। यह पूछे जाने पर कि खुद अखिलेश यादव ने चुनाव बाद पार्टी की बागडोर नेताजी को सौंपे जाने की बात कही थी। अब इस पर अमल क्यों नहीं करते,  प्रो. यादव ने कहा कि जब समय था तब नेताजी ने अखिलेश की बात नहीं मानी। अब इसे दोहराने से क्या फायदा है। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि पार्टी अध्यक्ष ही इस संबंध में कुछ कह सकते हैं। इसके पूर्व रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रो. यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। हालांकि अखिलेश ने इसे सामान्य मुलाकात बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed