फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal can take big decision on birthday

जन्म दिन पर शिवपाल ले सकते हैं बड़ा फैसला

Fri, 19 Jan 2018 10:56 PM IST
बीरेश कुमार मिश्रा, इटावा
बीरेश कुमार मिश्रा, इटावा Updated Fri, 19 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shivpal can take big decision on birthday
SHIVPAL SINGH YADAV - फोटो : SELF
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार में चाचा-भतीजे के बीच छिड़ी सियासी रार अब निर्णायक मोड़ लेने वाली है। इसके लिए पूरा खाका तैयार हो चुका है। मुलायम के लोग नामक संगठन की सक्रियता फिर इन दिनों तेज हो गई है।
विज्ञापन


वसंत पंचमी को शिवपाल सिंह यादव का 63 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर होने वाले समारोह को मुलायम के लोग संगठन से जुड़े लोगाें ने ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। कुनैरा के  पास वृंदावन गार्डन में जन्म दिवस समारोह भव्यता से मनाया जाएगा। समारोह में इटावा ही नहीं आसपास के  समाजवादी एकत्रित होंगे। आने वाले समय में नई राजनीति की इबारत लिखने की शुरूआत होगी। माना जा रहा है कि इस दिन शिवपाल सिंह यादव अपने अगले कदम एवं भविष्य की राजनीति का खुलासा कर सकते है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पिछले जनवरी 2017 से सपा में हाशिए पर चल रहे हैं। उन्हें एक साल से सपा में अपनों के बीच बेगानों की तरह से रहना पड़ रहा है। सपा की नीति नियंता समिति में उनके लिए कोई स्थान नहीं रखा गया है। सपा के सर्वेसर्वा अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव  हैं। चाचा एवं भतीजे के बीच सुलह के तमाम प्रयास समय समय पर हुए परंतु कोई सफलता नहीं मिली। संभावनाओं के सारे रास्ते बंद होते देख अब शिवपाल सिंह यादव ने भी यह कहना शुरू कर दिया है बस बहुत हो गया अब अधिक इंतजार नहीं। फरवरी में आर -पार का ऐलान कर देंगे। उनके इस ऐलान के बाद सभी को आने वाले समय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, शिवपाल सिंह यादव समर्थक इस बार वसंत पंचमी के दिन 22 जनवरी को उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने में जुटे हैं। पूरे शहर को होर्डिग से पाटा जा रहा है। पांच साल में सपा की सरकार के दौरान भी इतने जोश से जन्म दिन नहीं मनाया गया । जितना इस बार मनाने की तैयारी चल रही है। मुलायम के लोग संगठन से जुडे़ संजय शुक्ला ने बताया कि कुनैरा के पास वृंदावन गार्डन में होने जा रहे जन्म दिवस समारोह में प्रदेश भर के समाजवादी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें आने वाले समय की रणनीति पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव के साथ हैं। वे जो भी निर्णय करेंगे। उस पर हम सभी लोग अमल करेंगे।  हालांकि शिवपाल सिंह यादव ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के बीच शिवपाल सिंह मन की बात जरूर कहेंगे। यहीं से आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका रुख भी स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed