Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If any party worker issues a threat, the district president should expel them from the party: Shivpal

कोई कार्यकर्ता धमकी दे तो उसे पार्टी से निकालें जिलाध्यक्ष : शिवपाल

Sun, 08 Nov 2026 08:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 08 Nov 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
If any party worker issues a threat, the district president should expel them from the party: Shivpal
सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी सैफई स्थित ब्लॉक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता ने धमकी दी कि सरकार आने पर पता चलेगा और शिकायत मिली तो संबंधित जिलाध्यक्ष उस कार्यकर्ता को पार्टी से निकालने का काम करें। कहा कि पार्टी की बदनामी नहीं होनी चाहिए। लोगों को झुककर अपना बनाएं। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव की आजादी की लड़ाई की तरह है। इस बार समाजवादियों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। इस बार का चुनाव अलग तरह का होगा। (संवाद)
विज्ञापन

--
प्रो. रामगोपाल यादव, डिंपल ने भी दी बधाई
सैफई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के सैफई स्थित आवास पर सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी प्रो. रामगोपाल को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। अपने आवास के बाहर पत्रकारों से वार्ता करके प्रो. रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वहीं, सपा कार्यालय में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अगला वर्ष परिवर्तन का है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed