Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh gave a lesson on good behavior and language.

Etawah News: अखिलेश ने अच्छे व्यवहार और भाषा का पढ़ाया पाठ

Sun, 08 Nov 2026 08:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 08 Nov 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh gave a lesson on good behavior and language.
सैफई। दिवाली पर सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव में रहे। शनिवार रात में करीब तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद रविवार को भी वह सुबह 10 बजे से दो बजे तक प्रदेश व देश भर से आए कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए अच्छा व्यवहार और भाषा रखने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


कहा कि अपने भाषा और अच्छे व्यवहार से समाजवादियों की छाप छोड़ें। दावा है कि जनता उनके साथ है। कहा कि कानून का राज तो चलता ही रहेगा, लेकिन उनकी सरकार बनने के बाद सामाजिक न्याय के राज की भी स्थापना करने का काम किया जाएगा। कहा कि चुनाव होने में अब समय नहीं है। संविधान, लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


दावा किया कि यूपी से हरा लिया तो भाजपा का सफाया तय है। कहा कि भाजपा का एआई से वीडियो बनाने में हमसे काम नहीं चल पा रहा था तो चाचा और आजम साहब को भी ले आए थे। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही वीडियो वनस्पति वाला ही काफी है। तंज कसा कि वनस्पति का सेवन करके सरकार चलाना ठीक नहीं है। कहा अगली साल समाजवादी विजय की दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed