Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Land irregularities in the state; BJP is committing a scam: Akhilesh

प्रदेश में जमीनों का गोलमाल, घोटाला कर रही भाजपा : अखिलेश

Sun, 08 Nov 2026 08:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 08 Nov 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Land irregularities in the state; BJP is committing a scam: Akhilesh
इटावा। सैफई में दिवाली मनाने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को सैफई के ब्लॉक कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद शहर स्थित केदारेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा को जमकर घेरा। कहा कि प्रदेश में जमीनों का गोलमाल, घोटाला भाजपा के लोग ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने केदारेश्वर मंदिर में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के लोग यमुना किनारे सुरक्षित जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों सदर विधायक सरिता भदौरिया पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तंज कसा। कहा कि कब्जे वाले जमीन पर मुख्यमंत्री चाय पी आए। शायद बुलडोजर ले जाना भूल गए थे। अखिलेश ने कहा कि यूपी में कुछ लोग भेष बदलकर 10 साल से बैठे हैं और प्रदेश को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं गांव-गांव में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। लोगों को इतना तनाव दिया जा रहा है कि वे शराब पीने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार आबकारी विभाग से होने वाली कमाई का दावा कर रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज और सस्ती कीटनाशक दवाएं नहीं मिल रही हैं। सरकार अपने प्रचार के लिए दूसरे प्रदेशों से साधु बुला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर और अयोध्या पर सवाल

अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कथित सरगना और आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि अयोध्या के लोगों को दुखी और अपमानित किया गया है। किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा भी नहीं मिला है।


2027 के वादे और अन्य आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे और बच्चों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। लोगों को शराब और गुटखा से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आजम खान के साथ न्याय का वादा भी किया। अखिलेश ने भाजपा पर संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने दिवाली को अंधकार दूर कर प्रकाश फैलाने वाला त्योहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed