फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shabby cabin of railway

रेलवे की जर्जर केबिन में मिला शादीशुदा युवक का शव

Mon, 13 Jul 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shabby cabin of railway
सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास एक जर्जर केबिन में सोमवार सुबह युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास एक खंडरनुमा केबिन है। इसी केबिन में सोमवार थाना क्षेत्र के नगला रामफल गांव निवासी किसान बृजेश यादव का 24 साल का शादीशुदा बेटा सुभाष चंद्र गाटर में फंसे अंगौछे से फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। सुभाष अपने पिता की खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। रविवार शाम घरवालों को बताए बगैर निकल आया था। रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश भी की थी। लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गांव वालों को उसके फांसी लटके होने की खबर मिली। परिजन मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा भूरे यादव ने कहा कि उसके भतीजे को कुछ लोग मारने की धमकी दे रहे थे। उन्हीं लोगों ने बृजेश की हत्या कर शव यहां लटकाया है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद वह पुलिस को तहरीर देंगे।
भूरे यादव ने बताया कि सुभाष की पांच साल पहले करहल निवासी सरिता से शादी हुई थी। उसके चार साल की बेटी मानवी है। बृजेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच और जानकारी के आधार पर आत्महत्या करने की आशंका है। हालांकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed