फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sewerage line will be laid in Muslim-majority neighborhoods

मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में बिछेगी सीवरेज लाइन

Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sewerage line will be laid in Muslim-majority neighborhoods
इटावा। शहर के मुस्लिम बहुल मोहल्लों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। ये काम प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। जल निगम ने सर्वे कर 12.18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेज दिया है। मंजूरी और बजट मिलने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों की आबादी 25 फीसदी है, वहां प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत शहर के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने की तैयारी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि शहर में मोहल्ला कटरा साहब खां, मेवाती मोहल्ला, उर्दू मोहल्ला, पचराहा, शहादरान और बाह अड्ड मोहल्लों में 25 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी रहती है। इन मोहल्लों में सीवरेज लाइन बिछाने का निर्देश शासन से मिला था, जिसके तहत जल निगम से सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन जगदीश बाबू ने बताया कि शहर के मुस्लिम बहुल मोहल्लों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए पिछले जुलाई में सर्वे का काम पूरा कर लिया गया था। 22 जुलाई को सर्वे की रिपोर्ट नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 12 करोड़ 18 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इस धनराशि से मोहल्लों सीवरेज लाइन बिछाने के साथ शौचालय के साथ यमुना नदी के करीब बने ट्रीटमेंट प्लांट तक भी लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा घरों के मोहल्ले की लाइन से घरों के शौचालयों का जुड़ाव भी इसी धनराशि से किया जाएगा। एक्सईएन ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी और बजट मिलने के साथ ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत शहर के अल्पसंख्यक बहुल मोहल्लों में दो आंगनबाड़ी भवन भी बनाए जाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 7.50 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। भवन में एक कमरा, बरामदा, रसोईघर और शौचालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक भवन के लिए मोहल्ला कटरा फतेहखां में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। दूसरे भवन के लिए स्थान देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed