फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   See people injured cow put the jam

गाय को घायल देख लोगों ने लगाया जाम

Wed, 17 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 17 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
See people injured cow put the jam
मलाजनी के पास सड़क पर जाम लगाए युवक। - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर।  क्षेत्र के ग्राम मलाजनी के पास वाहन की टक्कर से रविवार रात एक गाय घायल हो गई। घायल गाय की उचित देखभाल तथा इलाज न होने पर ग्रामीण आक्रोशित  हो उठे।  उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत नहीं हुए। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगा रहा। एसडीएम और जिला पशुचिकित्साधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया तब वे शांत हुए। गो सेवा संस्थान के लोगों ने इलाज की जिम्मेदारी ली है।  गाय का इलाज इटावा में हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार रात किसी वाहन से जेके होटल के सामने गाय को टक्कर लग गई। गाय वहां छटपटा रही थी। तभी ग्रामीण वहां पहुंचे गए।  उन्होंने उच्च अधिकारियों को फोन कर गाय का इलाज कराने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अधिकारी व पशु चिकित्सक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने लकड़ियां डालकर इटावा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष जसवंतनगर योगेन्द्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। 

काफी समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी।  लगभग एक घंटे बाद एसडीएम हंसराज यादव तथा जिला पशुचिकित्सा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।  इसी बीच कृष्णा ढाबा के मालिक रामौतार यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। 


किसी तरह ग्रामीणों को मनाकर जाम को खुलवा दिया।  गो सेवा संस्थान के अमित पवार, बीर ठाकुर, रोकी कुशवाह, रवी यादव, कुलदीप यादव गाय को लोडर में लादकर इटावा ले गए। जाम खुलवाने में भोले यादव, राजू यादव, सुमित कुमार प्रधान का भी योगदान रहा। बाद में पहुंचे क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर चंद्रदेव ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे हाईवे जाम न करें। किसी प्रकार की समस्या हो तो जनता उन्हें किसी भी समय फोन पर बात कर सकती है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed