फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scorpio driver gives lift to girl gangrape

स्कॉर्पियो चालक ने लिफ्ट देकर छात्रा से किया गैंगरेप

Mon, 29 Jan 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 29 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Scorpio driver gives lift to girl gangrape
Rape - फोटो : Demo Photo
भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने स्कार्पियो चालक एक आटा चक्की पर ले गया। जहां पहले से मौजूद चार लोगों ने छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा ने स्थानीय थाने में मां के साथ आकर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी छात्रा 28 जनवरी को भरथना में डॉक्टर के यहां दोपहर करीब तीन बजे दवा लेने आई थी। दवा लेकर शाम करीब 5:30 बजे घर जाने के लिए बकेवर वाली सड़क पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक स्कॉर्पियो जिसके शीशे काले थे उसके पास आकर रुकी। जिसमें स्कॉर्पियो चालक ग्राम सादिकपुर निवासी हनी व दो साथी गुल्ली व दो अन्य युवक बैठे थे। उन्होंने गाड़ी से उतरकर उसे बकेवर ले जाने का बहाना कर गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


गाड़ी में बैठने के बाद कनपटी पर पिस्तौल रखकर एक आटा चक्की पर ले गए, जहां पर चारों ने जबरदस्ती बारी-बारी से बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाई। सोमवार सुबह एक गांव के पास सड़क पर गाड़ी से उतार कर धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed