Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Moped gets caught in truck and dragged for 50 meters, reduced to ashes by fire

Etawah News: ट्रक में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी मोपेड, जलकर राख

Fri, 06 Nov 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 06 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Moped gets caught in truck and dragged for 50 meters, reduced to ashes by fire
फोटो 13:: हादसे के बाद सड़क पर आग से सुलगती मोपेड। स्रोत पुलिस - फोटो : सांकेतिक
इटावा। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर अमृतपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रक ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार घायल हो गया। टक्कर के बाद मोपेड ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान उसमें आग लग गई और देखते ही देखते जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि वह दीपावली की खरीदारी करने इटावा जा रहे थे। फ्रेंड्स कॉलोनी और बसरेहर थाना क्षेत्र की सीमा पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे दूर जा गिरे। हेलमेट पहने होने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बसरेहर पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। (संवाद)

फोटो 13:: हादसे के बाद सड़क पर आग से सुलगती मोपेड। स्रोत पुलिस

फोटो 13:: हादसे के बाद सड़क पर आग से सुलगती मोपेड। स्रोत पुलिस- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed