{"_id":"6aeccdbfb03e1f39a60d1e74","slug":"mercury-dropped-below-16-degrees-at-night-the-sun-will-shine-during-the-day-etawah-news-c-216-1-etw1004-152705-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रात में 16 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, दिन में खिली रहेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रात में 16 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, दिन में खिली रहेगी धूप
Fri, 06 Nov 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे 15.7 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अगले 24 घंटे जिले में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। दिन में आसमान साफ रहने के साथ चटख धूप खिलेगी। दोपहर के समय धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ेगी।
इस दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा चलेगी। सुबह और रात के समय इन हवाओं के चलते मौसम सुहावना और ठंडा रहेगा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। (संवाद)