फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sapa remains faith in old face

पुराने चेहरों पर ही सपा हाईकमान ने लगाया दांव

Wed, 28 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 28 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
sapa remains faith in old face
राजनी‌ति - फोटो : demo pic

सपा प्रत्याशियों की घोषणा होते ही इटावा में टिकट को लेकर चल रही कयासबाजी का दौर समाप्त हो गया। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर पुराने चेहरों पर ही विश्वास जता चुनाव मैदान में उतारा है। इटावा सदर से रघुराज सिंह शाक्य, जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव और भरथना सुरक्षित सीट से सुखदेवी वर्मा के नामों की अधिकृत घोषणा कर दी गई।  

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इटावा सीट से रघुराज सिंह शाक्य, जसवंतनगर से सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं भरथना सुरक्षित सीट से सुखदेवी वर्मा मौजूदा विधायक हैं। इन तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर रोज नई चर्चा हो रही थी। जसवंतगर से शिवपाल सिंह के पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव की तो इटावा से विमल भदौरिया एवं भरथना से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया के पुत्र कमलेश कठेरिया के नाम उम्मीदवाराें की लिस्ट में शामिल थे। सबसे ज्यादा इटावा सीट पर कयास लगाए गए। आखिर सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के सूची घोषित करते ही इटावा की तीनों विधानसभा सीटों की तस्वीर साफ हो गई। सपा हाईकमान के इस फैसले से जहां उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं अन्य दावेदारों के समर्थक निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed