फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rural killed in a road accident

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत

Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rural killed in a road accident
ऊसराहार थाना क्षेत्र के लोहिया पथ पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक
विज्ञापन
ग्रामीण को टक्कर मार दी। मिनी पीजीआई सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

ग्राम कछपुरा निवासी विजय बहादुर शाक्य मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। लोहिया पथ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

साधौं सिंह शाक्य ने 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। सीएचसी सरसईनावर के चिकित्सकों ने विजय को मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही विजय ने दम तोड़ दिया।

स्पीड ब्रेकर की मांग
हादसे के बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, नेम सिंह यादव, श्रीकृष्ण यादव फौजी, अखिलेश कुमार यादव, रामधन शाक्य, शिवनारायण तिवारी, जहरीरूद्दीन शाह, बृजराज सिंह शाक्य, महंत सियाराम दास, रामचंद्र शाक्य, अशोक शाक्य मुन्ना, राजेंद्र सिंह शाक्य, अनुज कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, कप्तान सिंह कठेरिया, जोरावर सिंह यादव आदि ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed