फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   road accident,one injured,etawah news,two youth,killed

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
road accident,one injured,etawah news,two youth,killed
इटावा/बकेवर। शहर के सिविल लाइन व लवेदी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त कर जानकारी उनके परिजनों को दी है। इसके साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर के नगरियां मंजू निवासी सूर्यकांत (30) मजूदर था। वह सोमवार रात को सिराज की मढ़ैया निवासी जीजा शैलेंद्र के साथ बाइक से इटावा शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राधा भट्टे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सूर्यकांत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि शैलेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए थे। इधर, लवेदी थाना क्षेत्र के चकरनगर रोड पर स्थित लालपुल की पुलिया के पास मंगलवार को सहसो के कुंवरपुर गांव निवासी सूरज की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक के आधार पर शव की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed