{"_id":"64a468c2408e42dfe0046264","slug":"restriction-on-vehicle-entry-in-court-without-pass-etawha-news-c-216-1-etw1001-224-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिना पास के कचहरी में वाहन प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिना पास के कचहरी में वाहन प्रवेश पर रोक
Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
इटावा। डीबीए की एक बैठक अध्यक्ष बृजेश दुबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कचहरी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना पास के कोई वाहन कचहरी में प्रवेश नही कर सकेगें। इसके अलावा मुंसियों व विधि के छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया है।
अध्यक्ष बृजेश दुबे व महामंत्री राजेश यादव ने बताया कि पिछले दिनों डीजे, डीएम व एसएसपी के साथ हुई बैठक में कचहरी की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई थी। उसको ध्यान में रखकर निर्णय लिया गया कि वकीलों को वाहन पास या स्टीकर उपलब्ध कराए जाएगें। वकीलों के लिए एसएसपी कार्यालय वाला गेट खोला जाएगा। पीडब्लूडी वाला गेट पैदल वादकारियों के लिए खोला जाएगा। विधि के छात्र-छात्राएं काॅलेज की यूनिफार्म के साथ काली टाई लगाकर आएंगे।
मुंसियों के लिए काला पेंट, नीली शर्ट व महिलाओं के लिए नीला कुर्ता व काली सलवार निर्धारित की गई है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। जो वकील डीबीए में पंजीकृत हैं, वह अपने पास डीबीए कार्यालय के प्रभारी तुलाराम से निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर लें। उन्होंने वकीलों से अनुरोध किया कि वह निर्धारित ड्रेस में ही कचहरी आएं।
विज्ञापन
बैठक में मीडिया प्रभारी विवेक दुबे, अरविंद प्रताप सिंह, प्रदीप कुशवाहा, सत्येंद्र पाल सिंह, बीरेंद्र दुवे , गुरु प्रसाद द्विवेदी, मेराज अली खान, रीना यादव, सचिन दुबे, संजय राजपूत, भुवनेश यादव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।