{"_id":"57cb0bf64f1c1bd2352cbf84","slug":"reewa-engine-fail-at-samho-ghasara","type":"story","status":"publish","title_hn":"साम्हों घसारा के बीच रीवा का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साम्हों घसारा के बीच रीवा का इंजन फेल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर साम्हों घसारा के बीच डाउन लाइन पर 2428 रीवा एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार रात फेल हो गया। ट्रेन सुनसान स्थान पर आधा घंटे खड़ी रही। इसके कारण यात्री परेशान रहे। इस दौरान गरीब रथ सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें पीछे के स्टेशनों पर रुकी रहीं। अछल्दा रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन का इंजन आने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
आनंद विहार से रीवा जाने वाली 2428 रीवा एक्सप्रेस का इंजन साम्हों रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर एडवांस सिग्नल के पास तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। इंजन फेल होने की सूचना ड्यूटी पर तैनात साम्हों स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मौजूद दूसरी ट्रेन का इंजन मेन ट्रैक पर खड़ी ट्रेन में लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद रीवा को रात 2.35 बजे रवाना किया। सुनसान स्थान पर ट्रेन खड़ी होने से 30 मिनट तक यात्री दहशत में रहे। इस दौरान 22406 गरीबरथ एक्सप्रेस, 9039 अवध एक्सप्रेस, 3238 मथुरा पटना एक्सप्रेस और भरथना रेलवे स्टेशन की डाउन मेन लाइन पर 2418 प्रयागराज एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को कुछ देर रोककर आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन