फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rapid survey about the clashes between the administration and teachers

रैपिड सर्वे को लेकर प्रशासन व टीचरों में तनातनी

Fri, 12 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 12 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rapid survey about the clashes between the administration and teachers

पंचायत चुनाव को लेकर रैपिड सर्वे को लेकर प्रशासन और प्राथमिक शिक्षक संघ में तनातनी बनी हुई है। 13 जून से ब्लाक स्तर पर प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाना है जबकि शिक्षक संघ ने रैपिड सर्वे के अपने बहिष्कार के निर्णय पर अड़ा हुआ है। ऐसे में प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों के टीचरों के शामिल होने पर संशय बरकरार है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में रैपिड सर्वे हर दस वर्ष के बाद होता है। इस सर्वे के आधार पर पिछड़ा वर्ग के लोगों की गणना की जाती है। चूंकि इस वर्ष पंचायत चुनाव होने की संभावना है। लिहाजा शासन के निर्देश पर रैपिड सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सर्वे के लिए परिषदीय विद्यालयों के टीचरों को प्रगणक के तौर पर लगाया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ प्रशासन के इस निर्णय का विरोध कर रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने रैपिड सर्वे के बहिष्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि रैपिड सर्वे में परिषदीय विद्यालयाें के टीचरों को जोड़ना उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। इसे शिक्षक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। उधर शासन के निर्देश को लेकर प्रशासन रैपिड सर्वे की सभी तैयारियां कर चुका है।
इस सर्वे के लिए लगाए गए प्रगणकों को 13 जून को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाना है।

यह प्रशिक्षण ब्लाक सभागार में होने हैं। इस संबंध में डीपीआरओ एमएल यादव का कहना है कि शासन के निर्देश पर ही सारे कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि 13 जून को होने वाले प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षक ब्लाक सभागार के बाहर ही अपना विरोध प्रकट करेंगे। वहीं पर धरना दिया जाएगा। ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान हंगामा होने के भी आसार बने हुए हैं।

बैठक मंे बहिष्कार का एलान 

इटावा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन कंपनी बाग में जिलाध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से टीचरों की रेपिड सर्वे में लगाई गई ड्यूटी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर टीचरों ने नारेबाजी भी की। 

ब्लाक अध्यक्षों ने भी 13 जून को ब्लाक सभागार में होने वाली बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा  कर  दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कोई भी शिक्षक ट्रेनिंग में भाग नहीं लेगा।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत  करा दिया जाएगा। इस मौके पर योगेंद्र  त्रिपाठी, साधौसिंह यादव, अकबर सिंह यादव, शशिभूषण यादव, देवेंद्र सोलंकी, बृजेश यादव, विनोद यादव, पवन यादव, गोविंद चौहान, जयवीर सिंह भदौरिया आदि शामिल रहे।

रैपिड सर्वे और बीएलओ न बनाने के लिए ज्ञापन
जसवंतनगर  (इटावा)।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विनोद  कुमार यादव के नेतृत्व में बीएलओ एवं रैपिड सर्वे में  टीचरों की ड्यूटी न लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन उपजिलाधिकारी जसवंतनगर को दिया गया।  इसमें कहा गया कि प्रदेश में  शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है।

इसमें जनगणना, दैवी आपदा से संबंधित राहत कार्य व निर्वाचन ड्यूटी के अतिरिक्त अन्य किसी गैर  शैक्षणिक कार्य में टीचरों को न लगाने को कहा गया है।

इसके बावजूद टीचरों को निरंतर  गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। मांग की गई कि टीचरों को रैपिड सर्वे से मुक्त किया जाए एवं बीएलओ बनाए गए टीचरों को 5/8 के अनुपात में उपार्जित अवकाश दिया जाए।


ज्ञापन देने वालों में हरीमोहन राजपूत, राजवीर सिंह, श्रीप्रकाश भारद्वाज, विनय यादव,  जितेंद्र यादव, जवाहरलाल शाक्य, मनोज धाकरे, मधुर श्रीवास्तव, राजकिशोर  गुप्ता, रवी, उदयवीर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed