{"_id":"578928754f1c1b7d5f13e859","slug":"rambagh-ashram-matter-hearing-will-be-held-on-5-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 5 को होगी रामबाग आश्रम मामले में सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 5 को होगी रामबाग आश्रम मामले में सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
supreme court
लुधियानी रामबाग आश्रम से संबंधित विवाद के मामले में सुनवाई अब एसडीएम कोर्ट में 5 अगस्त को होगी। लुधियानी रामबाग स्थित रामजानकी मन्दिर आश्रम पर मुख्य महंती को लेकर उपजे विवाद की सुनवाई शुक्रवार को उपजिलाधिकारी भरथना के यहां होनी थी। लेकिन एसडीएम कोर्ट नहीं लगा। इसलिए दोनों पक्षों को अगली तारीख 5 अगस्त दे दी गई। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी इटावा नितिन बंसल ने महंती के विवाद के बाद आश्रम मंदिर में रिसीवर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
उधर रामबाग मंदिर आश्रम पर किसी भी आयोजन की रोक बाद गुरु पूर्णिमा पर भी भागवत कथा और भंडारा नहीं होने पर भी रोेक लगा दी गई है। इस पर संतों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन