फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Raised his name with strong intentions, became an officer

Etawah News: मजबूत इरादों से बुलंद किया नाम, बन गए अधिकारी

Thu, 25 Jan 2024 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Raised his name with strong intentions, became an officer
इटावा। मंगलवार को यूपीपीएससी ने पीसीएस का अंतिम परिणाम जारी हुआ। इसमें दो बेटियों और एक बेटे ने परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले में तीन पीसीएस बनने से परिजनों सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। घोषित हुए परिणाम में बकेवर क्षेत्र की गायत्री को डिप्टी एसपी, शहर के बलराम चौराहे के पास रहने वाली युक्ति पांडेय को डिस्ट्रिक्ट माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर व भरथना क्षेत्र के आदित्य यादव को डिप्टी जेलर की रैंक मिली है। (संवाद)
विज्ञापन




पहले ही प्रयास में किसान की बेटी ने पास की पीसीएस परीक्षा
बकेवर। क्षेत्र के ग्राम अठलकड़ा सुंदरपुर निवासी किसान की बेटी ने पीसीएस की परीक्षा पास की है। डिप्टी एसपी बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। किसान विनोद यादव की पुत्री गायत्री यादव उर्फ राखी ने अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली है। उसका डिप्टी एसपी में 22वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन

गायत्री ने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से प्रयागराज में कोचिंग कर रही हैं। वर्ष 2022 की यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए उनकी आयु एक माह कम होने के कारण वह 2022 की परीक्षा नहीं दे सकी थीं। उन्होंने बताया कि वह समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करती थीं। सोशल मीडिया पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं, जिसका नतीजा है कि वह पहले ही प्रयास में सफल हो गईं। पिता विनोद यादव ने बताया कि बेटी की सफलता से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी जेलर बन गए, अब आईएएस बनने के लिए करेंगे कड़ी मेहनत


भरथना। नगर के मोहल्ला श्रेष्ठ नगर निवासी फतेहपाल सिंह के बेटे आदित्य यादव को डिप्टी जेलर में पहली रैंक मिली है। उनका यह पांचवां प्रयास था। बताया कि वह बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। पिता खेती करते हैं और मां श्यामा देवी गृहिणी हैं। वह अपनी तैयारी बंद नहींं करेंगे और कड़ी मेहनत करके आईएएस बनकर देश की सेवा करेंगे। उनके भाई उदयवीर आढ़त का काम करते है। उन्होंने बताया कि उनकी सफलता में प्रो. मुकेश यादव का विशेष सहयोग रहा। आदित्य के भाई ने बताया कि वह मूल रूप से खिरिया ( ताखा) के निवासी है। चाचा रवींद्र सिंह, ताऊ दफेदार सिंह, डॉ. हृदयराम यादव, भाई मोहन मुरारी, राधाकृष्ण, कृष्ण मुरारी, अमन, अभिषेक, वीरेंद्र सिंह ने बधाई दी।


सोशल मीडिया से बनाई दूरी, एक साल नहीं चलाया व्हाट्सएप


इटावा। शहर के बलराम सिंह चौराहे के पास रहने वाले प्रवीण पांडे व्यवसायी हैं। उनकी बेटी युक्ति पांडेय को पीसीएस में डिस्ट्रिक्ट माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर में पहली रैंक मिली है। युक्ति ने बताया उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर से ही प्राप्त की है। वह प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करती थीं और सोशल मीडिया से काफी दूर रहती थीं। बताया कि बीते एक वर्ष से उन्होंने व्हाट्सएप खोलना तक बंद कर दिया था। जब कोई फोन करके कहता तो वह उसे देख लेतीं। पिता प्रवीण कहते हैं उन्हें विश्वास था कि उनकी बेटी एक दिन सफलता अवश्य पाएगी। वह लगातार मेहनत कर रही थी जिसका परिणाम सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed