{"_id":"6abfed709e989846f70911c9","slug":"post-mortem-confirms-youths-death-due-to-stomach-infection-etawah-news-c-216-1-etw1015-150749-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पोस्टमार्टम में पेट के संक्रमण से युवक की मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पोस्टमार्टम में पेट के संक्रमण से युवक की मौत की पुष्टि
Fri, 02 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
इटावा। अड्डा पाए में रहने वाले युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में संक्रमण फैलने का कारण बताया गया है। वहीं, मृतक के पिता की ओर से पत्नी पर अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खिलाने समेत लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
फिरोजाबाद के संगम नगर निवासी कैलाश बाबू ने अपने बेटे मोनू शर्मा की मौत के बाद उसकी पत्नी मुस्कान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मुस्कान मोनू को अधिक मात्रा में नींद की गोलियां देती थी। 25 सितंबर को मोनू की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत गंभीर होने पर 28 सितंबर को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
बेटे की मौत के बाद कैलाश बाबू शव को लोडर में लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी थाने पहुंचे थे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोनू की पत्नी अस्पताल में भर्ती पति को छोड़कर चली गई और बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। पिता ने पत्नी के एक युवक के साथ जाने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पेट में संक्रमण के कारण होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कैलाश बाबू ने बताया कि बेटे की मौत के बाद उनका पौत्र यश उनके साथ रहेगा। वह उसका पालन-पोषण करेंगे। मोनू की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।