फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Polling parties to depart on the 22nd; voting on the 23rd.

Etawah News: 22 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 23 को मतदान

Thu, 01 Oct 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Polling parties to depart on the 22nd; voting on the 23rd.
इटावा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक/शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा, जबकि पोलिंग पार्टियों की रवानगी 22 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

जिले में मतदान के लिए 25 मतदान केंद्रों पर 27 मुख्य मतदेय स्थल और तीन प्रस्तावित सहायक मतदेय स्थल समेत कुल 30 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करें। डीएम ने पोलिंग पार्टियों के आवागमन के लिए रूट चार्ट तैयार करते समय अनावश्यक जाम और यातायात बाधित न होने का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले प्रशिक्षण समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित एसडीएम को मतदाता सूचियों का गहन परीक्षण कर त्रुटियों को समय रहते दूर कराने तथा मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों की समयबद्ध समीक्षा करते हुए किसी भी स्तर पर कमी न रहने देने के निर्देश दिए। सीडीओ संजय कुमार सिंह, आईएएस कोमल पुनिया, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, समस्त एसडीएम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed