फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political parties hoardings taken out

राजनीतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटाए

Wed, 04 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 04 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
political parties hoardings taken out
चकरनगर में होर्डिंग और पोस्टर हटाते तहसील कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

 चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन होने लगा है। बुधवार को कस्बों में अभियान चलाकर राजनीतिक दलों के बैनर, होर्डिंग और पोस्टर हटवा दिए गए।

विज्ञापन

 एसडीएम चकरनगर मो. कमर ने तहसीलदार सुधीर कुमार समर्पण के साथ पुलिस बल लेकर कस्बे का भ्रमण किया। कस्बा चकरनगर और हनुमंतपुर चौराहे के चारों ओर लगे होर्डिंग हटवा दिए। वहीं जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी ने पोस्टर और कटआउट हटवा दिए। इस अवसर पर जेई लता वर्मा, बैकुंठ नाथ पांडे, लाल कुमार यादव समेत कई पालिका कर्मी मौजूद रहे। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार  ईओ मोनिका उमराव ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ बकेवर नगर में चौराहे पर व अन्य मार्गों पर, सार्वजनिक स्थानों से बैनर और पोस्टर हटवाए। कस्बा लखना में नगर पंचायत लखना के ईओ शेर बहादुर ने पोस्टर बैनर हटवाए। भरथना प्रतिनिधि के अनुसार  अधिशाषी अधिकारी अवधेश तिवारी, थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व नगर पालिका टीम ने नगर के जवाहर रोड, तिलक रोड, गिरधारीपुरा, मोतीगंज, राजागंज,  रेलवे फाटक, बालूगंज, नई तहसील रोड पर लगे होर्डिंग और पोस्टर हटवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed