फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

फिर गढ़ फतह करने जमीन पर उतरे धरतीपुत्र

Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
political
इटावा में रोड शो में शामिल सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
इटावा। धरती पुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह फिर गढ़ फतह करने जमीन पर उतर चुके हैं। पहलवानी में चरखा दांव के लिए मशहूर रहे मुलायम सिंह सियासत में भी अंतिम समय तक बाजी पलटने के महारथी रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले मुलायम सिंह ने करहल में रैली और इटावा में रोड शो करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीसरे चरण का चुनावी रण सेंट्रल यूपी में होना है। इसमें इटावा, मैनपुरी, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज सपा के गढ़ माने जाते रहे हैं। मुलायम सिंह इन जिलों की चुनावी रणनीति सैफई से ही बनाते रहे हैं। मुलायम सिंह की इन जिलों से जमीनी जुड़ाव रहा है। उन्हें धरती पुत्र की उपाधि भी यहां के लोगों से सीधे जुड़ाव की वजह से ही मिली। लंबे समय तक मुलायम सिंह का गढ़ रहे क्षेत्र में 2017 के चुनाव में मोदी लहर के चलते भगवा लहरा गया था। अब इस गढ़ में दोनों दलों भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव बुधवार को एक साल बाद सैफई पहुंचे और इटावा के लिए कूच कर गए। इटावा में रोड शो में उन्होंने सपा की एकजुटता दिखाने का प्रयास किया। प्रसपा के अध्यक्ष और अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव को भी साथ में लिया। मुलायम सिंह के इस प्रयास से सैफई परिवार में बहुत दिन बाद एकजुटता दिखाई दी। रोड में सपा के ब्राह्मण नेता हरिकिशोर तिवारी को भी शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में सपा के गढ़ पर मोदी लहर में भगवा फहरा गया था। जिले की तीन सीटों में से सपा केवल जसवंत नगर सीट ही बचा सकी थी। यहां से खुद शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहे थे। सदर और भरथना सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत गए थे। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अपने गढ़ पर फिर से समाजवादी परचम लहराने और भगवा रंग फीका करने के प्रयास में धरती पुत्र जमीन पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed