फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police-press-confrence-crime-revealed

आजिज थी पति से, भाई संग मिलकर मार डाला

Fri, 13 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 13 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
police-press-confrence-crime-revealed
पौन माह पूर्व इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवानगर में ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि की उसकी पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी। आरोपी पत्नी और भाई को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। हत्या की वजह आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करना रही।
विज्ञापन


इकदिल थाने में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि 17/18 फरवरी की रात को गांव गढ़िया घुटरा थाना बेवर जिला मैनपुरी निवासी अजय कुमार पुत्र महाराज सिंह अपनी ससुराल शिवानगर थाना इकदिल आया था। यहां रात के समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ससुरालीजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष इकदिल दिनेशचंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी मंडी अजहर खां को लगाया गया था। छानबीन में मृतक अजय की पत्नी राधा और उसके साले कमलेश यादव का नाम सामने आया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को रोडवेज बस स्टैंड के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। कमलेश की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। बकौल एएसपी मृतक की पत्नी राधा ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे अजय ससुराल पहुंचा और उसे पीटकर अपने साथ भिवाड़ी राजस्थान ले जाने का प्रयास किया। इस बीच भाई कमलेश वहां पहुंचा और तमंचा दिखाकर अजय को धमकाने लगी।

हाथापाई में गोली चल गई और अजय की पीठ में जा घुसी। उसकी मौत हो गई। प्रेसवार्ता के बाद पुलिस ने अजय की पत्नी राधा और साले कमलेश को जेल भेज दिया। वारदात का खुलासा करने पर उन्होेंने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।


शराब पीकर करता था प्रताड़ित
पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई राधा ने पुलिस हिरासत में बताया कि पति अजय कुमार शराब पीने का आदी था। वह काम पर न जाकर हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। वह फैक्ट्री में काम करते जो पैसा कमाकर लाती थी उसे भी वह पीटकर छीन लेता था। उसने इसकी सूचना अपने भाई को दी तो वह उसे बच्चों के साथ अपने घर इटावा ले आया। इटावा में भी वह उसके घर पहुंचा और पीटकर जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा, इसी बीच यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed