{"_id":"5772c49f4f1c1bb86679a7e5","slug":"people-block-the-road-after-incedent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कृपालुपरा गांव के सामने सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर गांव कृृपालपुरा के पास तेजी से आ रही बोलेरो ने दूधिया को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। पुलिस के देरी से पहुंचने से नाराज लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कृपालपुरा निवासी राधेश्याम (45) पुत्र रघुवर दयाल दूध का कारोबार करते हैं। वह गांवों से दूध लेकर साइकिल से वापस आ रहे थे। गांव के पास तेजी से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तो गुस्साए लोगों ने फर्रुखाबाद रोड पर जाम लगा दिया। जिससे वहां वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जब पुलिस वहां पहुंची तो लोगों को चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग रोड से हटे और आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन