{"_id":"57055a224f1c1b6a6fc81119","slug":"overstep-the-narrow-roads-sounds-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से सड़कें संकरी, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से सड़कें संकरी, लगता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर बिखरी भवन निर्माण सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण की वजह से कस्बे की सड़कें संकरी व फुटपाथ लापता-सा हो गए हैं। सबसे ज्यादा अतिक्रमण बिल्डिंग मैटेरियल एवं कार गैराज वालों ने कर रखा है। बाकी दुकानदारों ने भी दुकान की फड़ काफी आगे बढ़ा रखी है। इससे राहगीरों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। यही नहीं दिन में कई बार जाम लगना रोजाना की समस्या हो गई है। इलाकाई लोगों में इस बात को लेकर खासी नाराजगी है कि नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी अरसे से नहीं की गई है।
बकेवर में चारों प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चौराहे के पास डग्गामार वाहनों के सवारियां उतारने एवं बैठाने से दिन में कई बार जाम लगता है। इसके अलावा सहकारी संघ व थाने के सामने बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से भी राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ इसी तरह का हाल इटावा रोड पर पोस्ट आफिस के पास भी है।
इटावा रोड, लखना रोड, भरथना रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदारों ने सबसे ज्यादा अतिक्रमण कर रखा है। सड़क पर बिखरी मौरंग व अन्य सामग्री से राहगीरों को आने जाने में खासी दिक्कत हो रही है। रही सही कसर कार मरम्मत के गैराजों ने पूरी कर रखी है। पूरी सड़क पर वाहन खड़ा कर मरम्मत होती रहती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। उधर, इस बाबत नगर पालिका ईओ मोनिका उमराव का कहना है कि होली के त्योहार एवं मार्च की क्लोजिंग के कारण अभियान नहीं चल सका। जल्द ही कस्बे में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा।