{"_id":"6aca8866017a7614160cf096","slug":"over-100-people-sick-in-ludhiyani-village-health-team-has-not-reached-the-village-etawah-news-c-216-1-etw1005-151222-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लुधियानी गांव में 100 से अधिक लोग हैं बीमार, गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लुधियानी गांव में 100 से अधिक लोग हैं बीमार, गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
बकेवर। लुधियानी गांव में वायरल बुखार, मलेरिया व डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। गांव में 100 से अधिक बच्चे से लेकर बड़े तक बीमार पड़े हैं। हालत यह है कि गांव में बीमार लोगाें की घर-घर चारपाई बिछी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। इससे बारिश के बाद जलभराव से लार्वा पनप रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक गांव नहीं पहुंची है। ऐसे में बीमार लोगों को निजी क्लीनिकों और झोलाछापों के पास उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
लुधियानी गांव निवासी, सादिक अली, विमला देवी, राजेश कुमार, सरोज कुमारी, राजा, नुरजा बेगम, अंजुम, जयवोनिसान, अब्दुल, इरशाद, शिराज समेत बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। भगवत नारायण ने बताया कि उनके परिवार में मां रामकुंअर देवी, विजय प्रताप सिंह, अर्चना, शिवम, सपना और सौम्या सहित कई सदस्य बीमार हैं। उनका कहना है कि परिवार के कई सदस्य एक साथ डेंगू की चपेट में आ गए। लुधियानी के इस्लामिया मोहल्ला निवासी शहीद अली ने बताया कि उनकी गली में काफी समय से साफ-सफाई नहीं हुई है। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मोहल्ले के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर बीमार लोगों की जांच और उपचार कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत लुधियानी के प्रशासक प्रधान दयाशंकर ने बताया कि गांव में समय-समय पर साफ-सफाई कराई जा रही है। दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच करवाएं। ग्राम पंचायत मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए सफाई और छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
वर्जन-- -
लुधियानी गांव में लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल की वजह से गांव में टीम नहीं पहुंच पाई। कल गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच करवाई जाएगी। जांच के आधार पर मरीजों का इलाज करवाया जाएगा।
-डॉ अभिषेक वर्मा, सीएचसी अधीक्षक महेवा

वर्जन