{"_id":"606752318ebc3e8d2f3e6cf1","slug":"order-to-file-case-against-two-soldiers-etawha-news-knp62117929","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में तीन छात्रों को पीटने वाले दो सिपाहियों पर मुकदमे का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में तीन छात्रों को पीटने वाले दो सिपाहियों पर मुकदमे का आदेश
विज्ञापन
नौरंगाबाद चौकी में तीन छात्रों से मारपीट करने के आरोप में दो सिपाहियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी जैकेश यादव ने बताया कि 27 जनवरी को शाम करीब पांच बजे भाई रिषभ यादव दोस्त सनी यादव व अंकित यादव के साथ बलराम चौराहा कोचिंग जा रहा था। आरोप है कि चौराहे पर सिपाही विशाल चौधरी व रवि पवार ने तीनों के साथ मारपीट की।
कारण पूछने पर तीनों को नौरंगाबाद चौकी ले गए। वहां भी छात्रों के साथ मारपीट की गई। जानकारी पर चौकी पहुंचे जैकेश के साथ भी सिपाहियों ने मारपीट की।
उसे हवालात में बंद करने की धमकी दी। आरोप है कि तत्कालीन एसएसपी आकाश तोमर से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई हुई।
इस पर पीड़ित ने अधिवक्ता अश्वनी सिंह के माध्यम से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सदर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। सदर कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।