फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Open School

खुले स्कूल, साथियों से लगे गले

Wed, 01 Jul 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 01 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Open School

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहली जुलाई से शैक्षिक सत्र की नियमित शुरुआत हो गई। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। कई बच्चों ने साथियों से गले मिलकर खुशी जताई।

विज्ञापन


कुछ प्राइवेट स्कूलों में हाफ-डे भी कर दिया गया। बच्चों की मौजूदगी कम होने से पढ़ाई-लिखाई का सिलसिला शुरू नहीं हुआ। टीचर आए तो लेकिन समय काटते दिखे, जो बच्चे स्कूल पहुंचे। उन्होंने भी पहला दिन अपने साथियों के साथ छुट्टियों में बिताए समय को साझा करके गुजारा।
विज्ञापन


पहली जुलाई से शैक्षिक सत्र 2015-16 की नियमित शुरुआत हो गई। दरअसल इस बार अप्रैल से ही सत्र शुरू हो गया था। करीब डेढ़ महीने पढ़ाई होने के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश हुआ था। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे सैर सपाटा और ननिहाल आदि स्थानों पर घूमने निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को स्कूल व कालेज खुले तो शहर की सड़कों पर सुबह के वक्त चहल-पहल नजर आई। ड्रेस पहने हुए बच्चे रिक्शा, टेपों और निजी साधनों से स्कूल जाते दिखे।

हालांकि प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक स्कूल व कालेजों में उपस्थिति बेहद कम रही। जीआईसी, जीजीआईसी, एसडी कालेज, स्पेंगडेल पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में स्टाफ तो पहुंचा लेकिन बच्चों की उपस्थिति नगण्य रही।

कम उपस्थिति पर पढ़ाई कम मस्ती हुई ज्यादा
बच्चों की कम उपस्थिति के चलते स्कूलों में पहले पढ़ाई का माहौल कम रहा। खासकर प्राइमरी के बच्चों में घूमने फिरने से जुड़ी बातें होती रही।

हालांकि बच्चों का कहना रहा कि गर्मी की छुट्टियों में उन्हें जो प्रोजेक्ट तैयार करने को दिए गए थे। उन्हें भी पूरा किया है। कुछ समय के लिए बाहर घूमने भी गए थे। अब बस पढ़ाई पर ध्यान लगाना है।

स्पेंगडेल पब्लिक स्कूल की अंशिका, सौम्या, शगुन आदि का कहना रहा कि स्कूल में पहले दिन उन्हें होमवर्क मिला है। अब रुटीन पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

निरीक्षण में बच्चे मिले कम
भरथना (इटावा)।
खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार निगम ने शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। एक सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिली। वहीं अमूमन विद्यालयाें में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस देने की बात कही।

खंड शिक्षाधिकारी ने बुधवार को भरथना ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय निनावा, सीहपुरा के विद्यालयों का औचक जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय निनावा में सहायक अध्यापिका सुमन कुमारी बगैर किसी सूचना के गैरहाजिर मिली। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में मिड डे मील बनाने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खुले मसालों का प्रयोग कतई न करें।

संकुल प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह सभी विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिकाओं की योग्यता का विवरण विद्यालय कक्ष की दीवार पर अंकित कराएं। उन्हाेंने कहा कि स्कूल के शुरू होने पर घंटा अवश्य बजना चाहिए। अध्यापक निर्धारित समय तक स्कूल में रहें।

अध्यापक अवकाश लेने पर संकुल प्रभारी, खंड शिक्षाधिकारी को भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि संकुल प्रभारी तीन दिन के अंदर भरथना ब्लाक क्षेत्र के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड की सूची ब्लाक कार्यालय पर अवश्य जमा करा दें।

अपने अपने क्षेत्रों में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराकर उसकी सूची भी ब्लाक कार्यालय पर जमा करें। जिन विद्यालयाें की रंगाई पुताई नही हुई है। वह शीघ्र करा लें।


इस मौके पर ब्लाक समन्वयक अमित यादव, सह समंवयक शारदेंदु यादव, संकुल प्रभारी राजकुमार तिवारी, विनोद चौहान, बृजेंद्र दीक्षित, यादवेंद्र यादव, सुनील कश्यप, मनोज कुमार, कल्यान सिंह, राजकुमार, इफ्तिखार खां, अजीत कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, कुलदीप पोरवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed