फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   one died in an accident

हादसे में एक की मौत

Sun, 22 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 22 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
one died in an accident
तंबू मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन ढांक से 30 फुट नीचे लुढ़क गया। - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला महाजीत के पास तेजी से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरीपुरा निवासी राजवीर (22) पुत्र रमेश चंद्र मौसा वीरेंद्र निवासी पहाड़पुरा की मां की मौत होने पर उनके यहां आया था। वीरेंद्र की मां की सोमवार को तेरहवीं है। इस कारण वह मौसेरे भाई भूरे व गांव के ही सुनील पुत्र बैजनाथ के साथ बाइक से तेरहवीं के कार्ड बांटने गए थे। जब तीनों कार्ड बांट कर लौट रहे थे तभी नगला महाजीत के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भूरे व सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed