{"_id":"8f5036adb2e122c17e95d719128711ca","slug":"one-died-in-accidents-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हादसों में पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश चौराहा के पास बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव धिमरई थाना सिविल लाइन निवासी मकरंद (56) पुत्र ज्ञान सिंह साइकिल से इटावा आए थे। शनिवार की शाम को वह वापस गांव लौट रहे थे तभी नुमाइश चौराहा के पास तेजी से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
दूसरी घटना मानिकपुर रोड पर हुई। यहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अमरबाबू पुत्र सोबरन सिंह निवासी कराईपुरा घायल हो गए। बकेवर के पास हाइवे पर बाइक की चपेट में आने से लौंगश्री पत्नी रामप्रकाश निवासी अंबेडकरनगर बकेवर घायल हो गईं।
विज्ञापन
इसी प्रकार ईदगाह के पास स्कूटी की चपेट में आने से प्रीति पुत्री प्रवेंद्र सिंह निवासी लखनपुरा थाना पछायगांव घायल हो गईं। इसके अलावा महेवा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिवकुमार पुत्र सुखराम निवासी सकौला औरैया घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।