फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Om Pawar respected poet Jnwani

कवि हरिओम पवार को जनवाणी सम्मान

Sat, 14 Nov 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 14 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Om Pawar respected poet Jnwani

इटावा। इटावा हिंदी सेवा निधि के 23वें सारस्वत समारोह में शनिवार को वाणी पुत्रों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के राज्यपाल व मुख्य अतिथि रामनाईक और पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल व कार्यक्रम अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी ने शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्यपाल नाईक ने निधि संस्थापक न्यायमूर्ति एवं हिंदी गौरव स्व प्रेमशंकर गुप्त के हिंदी साहित्य एवं भाषा उत्थान की दिशा में किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन इस्लामियां इंटर कालेज के प्रांगण में हुआ। आगाज वंदेमातरम गीत से हुआ। मुख्य अतिथि श्री नाईक आदि ने सरस्वती मां एवं संस्थापक स्व श्री गुप्त के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। निधि के महासचिव प्रदीप कुमार गुप्त ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रतिष्ठित न्यायमूर्ति प्रेेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान हरिओम पवार को प्रदान किया गया। अहिंदी भाषी हिंदी सेवा सम्मान लेखक डा. अभिजीत भट्टाचार्य, गंगदेव सम्मान रचनाकार डा. जीवन शुक्ल, सेठ गोविंद दास शासन प्रशासन हिंदी सेवा सम्मान यूपी विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, न्यायमूर्ति रामभूषण मेहरोत्रा सम्मान इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मोहम्मद ताहिर, श्रीमती कुमुद भूषण विशिष्ट सम्मान सिने जगत के जाने माने अभिनेता अन्नू कपूर, श्यामनाथ कक्कड़ हिंदी विधिसेवा सम्मान विधि शिक्षक डा. सुरेंद्र सहाय श्रीवास्तव, डा दुखनराम विज्ञान चिकित्सा हिंदी सेवा सम्मान रसायन शिक्षक डा. शिवगोपाल मिश्र, श्रीमती सावित्री देवी गुप्त सम्मान लेखिका श्रीमती प्रभा भार्गव को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा पं आनंद स्वरूप मिश्र व डा. प्रेमनाथ मेेहरोत्रा स्मृति सम्मान इस्लामियां कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद तारिक, पं शिवदत्त चतुर्वेदी जन्मशती वर्ष सम्मान लब्धप्रतिष्ठ साहित्यसेवी हरिमोहन मालवीय, डा. रामदास चौधरी स्मृति सम्मान टोरंटो कनाडा वासी संगीतज्ञ श्रीमती रचना मेहरा, भीमसेन शर्मा व गुलाब राय अलंकरण रामस्वरूप दीक्षित, श्रीमन्नारायण व रत्नाकर शास्त्री अलंकरण आलोक चतुर्वेदी, शिशु बल्लभ अलंकरण पूर्णेंद्र कुमार सिंह, प्रहृलाद यदुवंशी व बाबूराम दुबे प्रेम अलंकरण एसएन इंटर कालेज शिक्षक डा. राजीव राज, बेदम वारसी व निसार सीमावी अलंकरण सतीश समर्थ और विश्वनाथ भटेले व शेख अतहर हुसैन अलंकरण शिकोहाबाद से आए गीत व गजलकार आलोक भदौरिया अर्श को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed