फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Old man dies after falling into water filled pit

Etawah News: पानी भरे गड्ढे में गिरकर वृद्ध की मौत

Fri, 16 Feb 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after falling into water filled pit
इटावा/ इकदिल। पश्चिमी तिराहा पेट्रोल पंप के सामने हाईवे किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध हाईवे किनारे टीन के खोखे में परचून की दुकान किए था। दुकान के पास ही गड्ढे में सरकारी ट्यूबवेल का पानी भरा होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

इकदिल के लुधियात मोहल्ला निवासी ज्वाला प्रसाद (66) बुधवार रात दुकान पर थे। किसी तरह वह सर्विस रोड किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गए। ज्वाला प्रसाद के पुत्र विमलेश कुमार ने बताया रात करीब 10 बजे पिता दुकान से कहीं चले गए। काफी देर तक उनका इंतजार किया लेकिन जब पिता नहीं आए तो वह दुकान में ही सो गया। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दुकान के पीछे छह फीट पानी भरे गड्ढे में पिता का अंगौछा दिखा।
विज्ञापन

अंगौछा उठाने के लिए जब गया तो पिता का शव पानी में था। उन्हें जब गड्ढे से बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। विमलेश ने बताया दुकान के पास काफी पुराना नगर पंचायत का ट्यूबवेल है। इसका पानी ओवरफ्लो होकर गड्ढे में भर जाता है। हादसे के बाद ज्वाला प्रसाद की पत्नी कमला व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। इकदिल थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग।

सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed