फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Objections sought for MLC election

एमएलसी चुनाव के लिए मांगी आपत्तियां

Sat, 21 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Objections sought for MLC election
इटावा। अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड आगरा स्नातक/ शिक्षक निर्वाचन में जो भी आपत्तियों हो उनके प्रस्ताव दो दिन मे उपलब्ध कराएं जाएं।
विज्ञापन

राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया कि ऐसे मतदेय स्थल जिन पर मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक है उनके खंडों को विभाजित कर उसी केंद्र पर सहायक मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। बताया पूर्व में 14 मतदान केंद्र, 18 मतदेय स्थल थे। अब संशोधन के लिए प्रस्तावित 14 मतदान केंद्र व 38 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसी प्रकार पूर्व में हुए निर्वाचन मे कुल 17034 मतदाता थे जबकि वर्तमान मे अंतिम प्रकाशन पर कुल 40115 मतदाता हैं। जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के गत निर्वाचन में 998 मतदाता थे, वर्तमान में अंतिम प्रकाशन पर 2245 मतदाता हैं।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा महामंत्री शिवाकांत चौधरी, समाजवादी पार्टी के महासचिव चंदन सिंह बघेल, सीपीआईएम से अमर सिंह शाक्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे, बसपा के मंडल प्रभारी बसपा रवींद्र कुमार गौतम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ,उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा, उप जिलाधिकारी सैफई हेम सिंह, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी भरथना नंद प्रकाश मौर्य, तहसीलदार सदर एनराम, तहसीलदार भर्थना गजराज सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed