{"_id":"574345984f1c1b164d691043","slug":"no-electricity-in-100-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला इटावा
Updated Mon, 23 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार विद्युत उपकेंद्र में हाईवोल्टेज से फुंके उपकरण
- फोटो : अमर उजाला
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ऊसराहार में रविवार रात हाईवोल्टेज आने से उपकरणों और मशीनों में आग लग गई। इसमें करीब 10 लाख के उपकरण जल गए। 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत ये रही कि उपकेंद्र में रखा 10 एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर जलने से बचा गया। बिजली गुल होने से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन
ताखा तहसील में ऊसराहार स्थित विद्युत उपकेंद्र में रविवार रात अचानक हाईवोल्टेज आने से फीडर में आग लग गई। इससे इनकमिंग और आउटगोइंग मशीनें जलने लगीं। आग बढ़ते देखकर बिजली कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान फीडर से जुड़े 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता गिरजा शंकर वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर, तीन आउटगोइंग मशीन, एक इनकमिंग मशीन सहित वायरिंग केबल जली है।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर खराब हुए उपकरणों को बदलने का काम किया जा रहा है। इन मशीनों को बदलवाने की योजना प्रस्तावित थी। मशीनें पहले से स्टोर में होने से आसानी हो रही है। उधर बिजली संकट से परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंच हंगामा किया। अधिशाषी अभियंता सैफई कुलदीप यादव क्रे जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन