फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no effect of closing, marcket open

बंदी का नहीं असर, खुले रहे बाजार

Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 no effect of closing, marcket open
पक्की सराय मार्केट में खुली दुकानें। - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के मुद्दे पर लामबंद हुए विपक्षी दलों का भारत बंद आह्वान जिले में बेअसर साबित हुआ। बाजार का माहौल पूरी तरह से सामान्य दिखा। सभी दुकानों में आम दिनों की तरह भीड़ रही। नई मंडी में भी आढ़तें खुली रही। कई दुकानदारों ने कहा कि पीएम ने 50 दिन का समय मांगा है। विरोध के कदम इस अवधि के बाद उठें।

विज्ञापन

 सोमवार को शहर में रोजमर्रा की तरह दुकानें खुली। नोट बंदी पर ऐतराज रखने वाले कारोबारियों ने भी प्रतिष्ठान खोले। उन्होंने कहा कि भारत बंद के आह्वान में किसी राजनीतिक दल की पहल सामने नहीं आई। इसलिए दुकानें बंद रखने का औचित्य नहीं है। कई दुकानदारों ने साफ तौर पर नोट बंदी पर सहमति जताई। पक्ष-विपक्ष के बीच सभी दुकानदार इस बात पर एक राय रखते दिखे कि नोटबंदी से कारोबार अवश्य प्रभावित हुआ है। उनका मानना है कि कैश की किल्लत खत्म होने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed