फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nine burglaries in nine months, not even one disclosed

चोरी की एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई महेवा चौकी पुलिस

Mon, 03 Aug 2020 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Nine burglaries in nine months, not even one disclosed
बकेवर थाना क्षेत्र में पिछले नौ माह से बदमाशों ने नौ चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिनमें से पुलिस अभी तक एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। तीन चौकी प्रभारी भी बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में अक्तूबर माह में शुरू हुआ चोरियों का सिलसिला अभी तक नहीं रुक सका है। महेवा चौकी पर अभी तक तीन चौकी प्रभारी बदले जा चुके हैं, लेकिन किसी भी चोरी का खुलासा न कर हुआ।
विज्ञापन

इस कारण क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। पिछले सप्ताह में ही बदमाशों ने तीन जगह चोरी व लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
इनका खुलासा भी पुलिस अभी नहीं कर पाई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्त भी अब कम हो गई है, जिसकी वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2019 को रजपुरा में बबलू शर्मा के यहां से करीब 4 लाख की चोरी।
14 अक्तूबर 2019 को महेवा मॉडल पार्क से करीब एक लाख कीमत की तीन सोलर लाइटें चोरी
21 अक्तूबर 2019 को गुरुकुल इंटर कॉलेज से तकरीबन तीन लाख की 10 सोलर प्लेट चोरी।
19 नवंबर 2019 को आनेपुर में प्रमोद तिवारी के यहां करीब 12 लाख के जेवर व 75 हजार की नगदी चोरी।
6 दिसम्बर 2019 को रजपुरा में मलखान यादव के यहां 10 लाख की चोरी।
12 दिसम्बर 2019 को उझियानी में संतोष पोरवाल के यहां 10 हजार की नगदी व 30 हजार का सामान चोरी।
30 जुलाई 2020 को महेवा में रामरतन फौजी के घर से करीब 10 लाख के जेवर-नगदी चोरी।
31 जुलाई 2020 को महेवा से प्रमोद पाल के यहां चोरी।
31 जुलाई 2020 को ही उच्च प्राथमिक स्कूल में चोरी।
महेवा में चौकी प्रभारी राकेश पटेल 8 फरवरी 2020 तक तैनात रहे, लेकिन इस बीच हुईं सात चोरियों में से किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका। ज्यादातर चोरियां पुलिस ने दर्ज भी नहीं की थी।
8 फरवरी से 29 जून तक चौकी प्रभारी चिंतन कौशिक और डेढ़ माह तक एसआई वीरेंद्र तिवारी कार्यवाहक चौकी प्रभारी के रूप में तैनात रहे। उस समय कोई भी वारदात नहीं हुई।

29 जून से तैनात चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ के आते ही बदमाशों ने चुनौती पेश करते हुए 48 घंटों में एक लूट व दो चोरियों को अंजाम दिया। पिछले 9 माह से थाना पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed