फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   nagar palika too over three zone water plan

नगर पालिका ने संभाली तीन जोन की पेयजल योजना

Sat, 18 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 18 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
nagar palika too over three zone water plan
Drinking water

शहर की पेयजल योजना हस्तांतरण को लेकर जलनिगम और नगरपालिका के बीच फंसा पेंच सुलझता दिख रहा है। पेयजल योजना के 13 जोन में से तीन नगरपालिका ने टेकओवर कर लिए हैं। इससे जल्द इन जोन में पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शहर में 123 करोड़ रुपये से पेयजल सुदृढ़ीकरण योजना पर काम हुआ। इस योजना को इस तरह तैयार किया गया कि लोगों को जोन वार पेयजल सप्लाई मुहैया हो सके। इसे 13 जोन में बांटा गया लेकिन जलनिगम की ढिलाई के चलते योजना पूरी होने में एक साल का अतिरिक्त समय लगा। योजना पूरी हुई तो नगरपालिका और जलनिगम के बीच हस्तांतरण को लेकर पेंच फंस गया था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। जिसके बाद डीएम ने दोनाें विभागों के अधिकारियों को मामला सुलझाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन का कहना था कि वह तभी इसे टेकओवर करेगा, जब पाइप लाइन लीकेज और अन्य गड़बड़ियां दूर हो जाएंगी। वहीं जलनिगम ने तर्क दिया कि नगरपालिका योजना को टेक ओवर कर ले। यदि कोई समस्या आती है, तो वह उसे दूर करेगा। लेकिन अब दोनों विभागों में सामंजस्य बैठता दिख रहा है। जिसके चलते जोन 9 साबितगंज, जोन 5 जीआईसी और जोन 7 के सब जोन 3 टीबी हॉस्पिटल को नगरपालिका ने 8 जून को टेकओवर कर लिया है। इन जोन के नगरपालिका की देखरेख में आने से लोगों को कनेक्शन लेने में सुविधा रहेगी। हालांकि शेष 10 जोन के लोगों को अभी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed