फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam meet darshan Singh's family

मुलायम ने दर्शन सिंह के परिवार को बंधाया ढांढस

Wed, 09 May 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 09 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mulayam meet darshan Singh's family
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंची पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बचपन के मित्र और संघर्ष के साथी रहे दर्शन सिंह के निधन होने पर बुधवार को उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान काफी सपा नेता भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन


सपा नेता व सैफई के दर्शन सिंह का लंबी बीमारी के बाद चार दिन पूर्व निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को मुलायम सिंह यादव इटावा पहुंचे। जहां रात को विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह सैफई पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले दर्शन सिंह के परिवार से मुलाकात करके ढांढस बंधवाया। उनके आने की खबर मिलते ही मुलायम सिंह से मिलने छोटे भाई राजपाल यादव पहुंचे। उसके बाद सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा, स्वर्गीय लक्ष्मी पति की पुत्री लवी वर्मा, सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभाकर, सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष पूजा यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा ने उनसे मुलाकात की। पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा से मुलायम सिंह ने काफी देर तक बातचीत की। उनसे पार्टी के हालात की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed