फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mobile Banking started in Purvanchal Bank

पूर्वांचल बैंक में मोबाइल बैंकिंग शुरू

Thu, 11 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 11 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mobile Banking started in Purvanchal Bank
बैंक के अध्यक्ष एके सिन्हा जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। पूर्वांचल बैंक  ने मोबाइल बैंकिंग सेवा का शुरुआत कर दी है। बैंक के अध्यक्ष एके सिन्हा ने मोबाइल बैंकिंग, मिस्ड काल एलर्ट एवं ई कामर्स सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस ग्राहक का उनके बैंक में नंबर फीड है वह घर बैठे अपने खाते की जानकारी ले सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्वांचल बैंक राष्ट्रीय बैंकों की कतार में शामिल हो गया है। इस वर्ष बैंक के सकल व्यवसाय में 2212 करोड़ की आशातीत वृद्धि हुई है जिससे हमारा व्यवसाय 15000 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। शुद्ध लाख विगत वर्ष की तुलना में 32 करोड़ से बढ़कर 40 करोड़ पहुंच गया है। उन्होंने बताया के इटावा व औरैया जिले में हमारी बैंक की 52 शाखाएं है जो 11 सौ करोड़ से ऊपर के व्यवसाय के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैंक ने अपने ग्राहकों को तकनीकी सेवा देने मोबाइल बैंकिंग की शुरुआत की है। ग्राहक अपने खाते में अपना मोबाइल नंबर एड कराले और उससे वह अपने खाते के बारे में पूरी जानकारी कर सकते हैं। यदि ग्राहकों के पास एंड्राइड मोबाइल है तो गूगल प्ले स्टोर से पूर्वांचल बैंक मोबाइल बैंकिंग एप डाउन लोड करके तथा अपने मूल शाखा पर अपने मोबाइल नंबर को खाते से लिंक कराकर इस सुविधा से घर बैठे किसी भी बैंक खाते से धनराशि स्थानांतरित कर सकते हैं या किसी को भुगतान कर सकते हैं। उन्हाेंने बताया कि हमारे एटीएम कार्ड से किसी भी प्रकार की खरीददारी, बिल भुगतान, रेलवे, हवाई टिकट, रिजर्वेशन आदि आसानी से कराया जा सकता है। पूर्वांचल बैंक का केशलेश लेनदेन की ओर यह बड़ा कदम है। हमारी इटावा व औरैया की शाखाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महा प्रबंधक ओपी सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव के अलावा केके त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed