Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   People swayed to the bhajan.

Etawah News: सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... भजन पर झूमे लोग

Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
People swayed to the bhajan.
इटावा। महोत्सव के पंडाल में मंगलवार की देर शाम अवधी लोकगीत एवं भजन गायन कार्यक्रम में भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। आकाशवाणी की बी-हाई ग्रेड लोकगायिका उपमा पांडेय ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजन और अवधी लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम न्यायिक एवं महोत्सव के नोडल अधिकारी मनोज प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद लोकगायिका उपमा पांडेय ने गजानन महाराज की वंदना आओ आओ हे गणराज, स्वागत की बेला आन पड़ी से गायन की शुरुआत की।
विज्ञापन

वंदना के बाद उन्होंने सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... भजन प्रस्तुत किया। राधे तेरे चरणों की भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। वहीं, मेरे मन में राम समा जाओ और हरि आजाओ, हरि आजाओ'''' जैसे भजनों ने आध्यात्मिक माहौल को और गहरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोकगायिका ने अवधी लोकगीत ''''सरजू माई तोहरे अचरा मां अमृत धार'''' प्रस्तुत कर क्षेत्रीय लोक संस्कृति की मिठास बिखेरी। अवधी भाषा की सहजता और पारंपरिक लोकधुनों ने लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ दिया। भजनों में भक्ति भाव और लोकगीतों में मिट्टी की सुगंध का सुंदर संगम देखने को मिला।

संगीत में ढोलक पर दिलीप, हारमोनियम पर चंद्रेश पांडेय, आर्गन पर अर्पित और साइड रिदम पर श्याम अवस्थी ने संगत की। कार्यक्रम में एसपी सिटी बबिता सिंह, कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, एसडीएम श्वेता मिश्रा, एसडीएम गणेश कन्नौजिया, सीओ सिटी अवनीश सिंह और जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed