Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mercury reached 10 degrees; it was the third coldest district in the state.

Etawah News: 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा जिला रहा

Tue, 24 Nov 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 10 degrees; it was the third coldest district in the state.
इटावा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के चलते इटावा प्रदेश के तीसरे सबसे ठंडे जिलों में शामिल हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने से लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद इटावा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह इटावा का तापमान हरदोई से महज 0.5 और मुजफ्फरनगर से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडे ने बताया कि मौसम विभाग की सात दिवसीय पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, 25 से 30 नवंबर तक जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा या धुंध छाने का पूर्वानुमान है। 25 और 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 और 10 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगातार गिरते रात के तापमान और सुबह कोहरे की संभावना के चलते आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ सकता है। सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को ठंड और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed