{"_id":"6990bbebd617bc3509009216","slug":"medical-student-dies-while-trying-to-pick-up-mobile-phone-that-fell-from-a-moving-train-etawah-news-c-216-1-etw1002-137838-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चलती ट्रेन से गिरे मोबाइल को उठाने में मेडिकल छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चलती ट्रेन से गिरे मोबाइल को उठाने में मेडिकल छात्र की मौत
विज्ञापन
इटावा। मोबाइल फोन बचाने की कोशिश में मेडिकल छात्र ट्रेन से कूद गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मेडिकल छात्र बाराबंकी का निवासी था और पानीपत से पढ़ाई कर रहा था। वह शुक्रवार को आम्रपाली से पानीपत ही जा रहा था।
बाराबंकी निवासी गुलशन (21) पानीपत में रहकर ऑप्टोमेट्री (आंखों का डिप्लोमा) की पढ़ाई कर रहा था। वह आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर शुक्रवार को पानीपत जा रहा था। रात करीब 10 बजे गुलशन कोच के गेट के पास गैलरी में बैठकर मोबाइल चला रहा था। इकदिल स्टेशन के पास अचानक उसके हाथ से मोबाइल छिटक कर नीचे रेल ट्रैक पर गिर गया। उसे उठाने के लिए रात के अंधेरे में गुलशन ट्रेन की रफ्तार कम समझकर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। ट्रेन की गति तेज होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और ट्रैक पर गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई रामगोपाल ने बताया कि गुलशन एक किसान परिवार से था और अपनी मेहनत से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। जीआरपी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा दुखद है। परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।