{"_id":"61bf799c2187557aa53b0da2","slug":"mausam-etawah-news-knp670528311","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदले रुख ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदले रुख ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। मौसम के बदले रुख के चलते आलू और सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। रविवार को चटक धूप के बावजूद सर्द हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं के रुकने के बाद कोहरा दस्तक दे सकता है। इसका असर आलू व सरसों की फसल पर ज्यादा देखने को मिलेगा।
सर्दी से फसल के बचाव के लिए लोगों ने कवायद शुरू कर दी है। आलू की अगेती फसल का उठान हो चुका है। जबकि पछेती फसल में आलू का पनपना जारी है। ऐसे में कोहरे की दस्तक फसल को प्रभावित कर सकती है। जिससे निपटने के लिए किसान आग और पानी का सहारा ले रहे हैं।
यदि कोहरा हुआ तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। सर्द हवाओं के ठहराव के साथ कोहरे की चपेट में आने से सरसों की फसल में नुकसान की संभावना बढ़ जाएगी। जनता कालेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि हवा के करवट लेने के साथ गलन बढ़ी है। एक दो दिन में मौसम में और ज्यादा परिवर्तन दिखने को मिल सकता है।