फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mausam

मौसम के बदले रुख ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
mausam
लवेदी। मौसम के बदले रुख के चलते आलू और सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। रविवार को चटक धूप के बावजूद सर्द हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं के रुकने के बाद कोहरा दस्तक दे सकता है। इसका असर आलू व सरसों की फसल पर ज्यादा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

सर्दी से फसल के बचाव के लिए लोगों ने कवायद शुरू कर दी है। आलू की अगेती फसल का उठान हो चुका है। जबकि पछेती फसल में आलू का पनपना जारी है। ऐसे में कोहरे की दस्तक फसल को प्रभावित कर सकती है। जिससे निपटने के लिए किसान आग और पानी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

यदि कोहरा हुआ तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। सर्द हवाओं के ठहराव के साथ कोहरे की चपेट में आने से सरसों की फसल में नुकसान की संभावना बढ़ जाएगी। जनता कालेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि हवा के करवट लेने के साथ गलन बढ़ी है। एक दो दिन में मौसम में और ज्यादा परिवर्तन दिखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed