फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Maheva-Achhalda road is ready, big relief to the people of 100 villages

Etawah News: महेवा-अछल्दा मार्ग बनकर तैयार, 100 गांवों के लोगों को बड़ी राहत

Sat, 13 Jan 2024 03:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Maheva-Achhalda road is ready, big relief to the people of 100 villages
निवाड़ीकला। कई वर्षों से जर्जर पड़ा महेवा-अछल्दा मार्ग बनकर तैयार हो गया है। सड़क बन जाने से करीब 100 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब इन गांवों के लोग फिर से निवाड़ीकला और अहेरीपुर के बाजार जा सकेंगे। व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने इस सड़क को बनवाने के लिए पहल की और बीते वर्ष इसका शिलान्यास किया था। लगातार एक वर्ष चले निर्माण कार्य के बाद अब सड़क पूरी तरह बन गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया गया है। 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 15 करोड़ चार लाख 89 हजार रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण से निवाड़ीकला, निवाड़ीखुर्द, अहेरीपुर, महेवा, मुकुटपुर ,दांदरपुर, इंद्रावखी सहित आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। अहेरीपुर निवासी अनिल कुमार, राजू, मनीश कुमार, रामजीवन, आलोक का कहना है कि सड़क बनने से राहगीरों को राहत तो मिलेगी ही साथ में बाजार में भी रौनक भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कस्बों में किया गया आरसीसी का निर्माण
इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों और कस्बों में जलभराव के कारण सड़क खराब हो जाती थी। इससे बचने के लिए निवाड़ीकला, निवाड़ीखुर्द, अहेरीपुर, मुकुटपुर व महेवा में आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। साथ ही इसके दोनों ओर नाली बनने से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।


बोर्ड परीक्षार्थियों को भी मिलेगी राहत
अगले महीने से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भी सड़क बनने से राहत मिलेगी। इस मार्ग को सीधे जोड़ने वाले चार इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।



निवाड़ीकला निवासी हरगोविंद मिश्रा ने बताया कि सड़क के निर्माण से अहेरीपुर, निवाड़ीकला और महेवा के बाजार की रौनक बढ़ेगी। सड़क खराब होने के कारण आसपास के गांवों के लोग बाजार करने के लिए भरथना का रुख करते थे। अब दुकानदारी बढ़ेगी।


यदुवंशपुर निवासी शिवराम शर्मा का कहना है कि खराब सड़क के कारण लोग निवाड़ीकला आने में कतराते थे। बाजार के लिए दूसरे कस्बों का रुख करते थे। कई वर्ष पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। यातायात चिह्न बनने से कोहरे में काफी सहूलियत मिलेगी।



सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इसे बनवाया गया है। सड़क पर जलभराव न हो इसका भी ध्यान रखते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई है। करीब 100 गांवों के लोगों को इससे राहत मिलेगी।
- सुरेंद्र सिंह, जेई, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed