फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loss of millions in two fires , a dozen cattle dead

दो अग्निकांडों में लाखों की क्षति, एक दर्जन पशु मरे

Sun, 18 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 18 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Loss of millions in two fires , a dozen cattle dead

अलग-अलग स्थानों पर हुए दो अग्निकांडों में तीन गृहस्थियां और एक दुकान जलकर राख हो गईं। अग्निकांडों में लाखों की संपत्ति राख हो गई। साथ ही एक दर्जन से अधिक बकरियां जल मरीं।

विज्ञापन


बकेवर प्रतिनिधि के मुताबिक लवेदी थाना क्षेत्र के गांव नवादा में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो सगे भाइयों के घर स्वाहा हो गए। छप्पर में बंधी एक दर्जन से अधिक बकरियां जल मरीं। घर गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नवादा निवासी संतोष सिंह व जुड़ावन सिंह पुत्रगण मेघ सिंह के घर में रविवार को सुबह 11 बजे ंआग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक दोनों भाइयों के घर में बंधी एक दर्जन से अधिक बकरियां जलकर मर चुकी थीं। घर का सामान अनाज, दाल, भूसा, कपडे़ आदि जलकर राख हो गए। चारपाई पर तकिया के नीचे रखे पांच हजार रुपये भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही लवेदी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो कई और घर चपेट में आ जाते। घटना की जानकारी मिलते ही पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल वीर सिंह चौैहान भी मौके पर पहुंचे।

मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। राजस्व टीम ने नुकसान का आंकलन कर लिया है। प्रधान मिथलेश कुमारी ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।

भरथना प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के गांव नगला अती में सड़क किनारे रखी झोपड़ी में आग लगने से दुकान सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग से लगभग एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
नगला अती गांव में शनिवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई।

झोपड़ी के साथ ही आग आसपास फैल गई। आग की लपटें देख परिवारीजनों के साथ ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। आग से घर-गृहस्थी के सामान सहित 16 कुंतल धान, 10 कुंतल गेहूं, दो कुंतल सरसों, एक कुंतल डेचा जलकर राख हो गया।


पीड़ित महेंद्र सिंह पुत्र छक्कीलाल निवासी नगला गुदे ने बताया कि उसने अपने खेतों पर सड़क किनारे अस्थाई आवास बना रखा है, जिसमें उक्त सामान के साथ उसकी दुकान भी थी। दुकान में रखा फ्रिज और अन्य सामान के अलावा 20 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए।

पीड़ित ने बताया कि वह खेत पर पानी लगाने के लिए गया था, तभी आग लगी। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed