फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   loot accused clue related to farrukhabad and mainpuri

Etawah News: दंपती से लूटपाट में मैनपुरी और फर्रुखाबाद के गिरोह निशाने पर

Mon, 27 Feb 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
loot accused clue related to farrukhabad and mainpuri
इटावा। चौबिया थानाक्षेत्र के चौपुला गांव में शनिवार दोपहर बाइक सवार दंपती से नकदी और जेवर लूटने की घटना के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश चौपुला गांव की तरफ हाईवे पर भागते दिखे हैं। ऐसे में उनके मैनपुरी या फर्रुखाबाद की ओर भागने की आशंका है। पुलिस इन दोनों जिलों में सक्रिय गिरोह के बारे में पता लगाने में लगी है। वहां की पुलिस से संपर्क भी साधा गया है।
विज्ञापन

रामेद गांव निवासी किसान जितेंद्र कुमार शनिवार दोपहर पत्नी किरन और छह साल के बेटे अनमोल को बाइक से लेकर रम्पुरा गांव स्थित ससुराल से घर आ रहे थे। चौपुला गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सर्विस रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने किरन की गोद से बेटे अनमोल को छीनने का प्रयास किया। इसके बाद तमंचा तानकर किरन और जितेंद्र से जेवर और छह हजार रुपये लूट ले गए थे।
विज्ञापन

जितेंद्र के मुताबिक बदमाश चौपुला की ओर हाईवे पर भागे थे। यहां से एक रास्ता मैनपुरी और दूसरा किशनी होते हुए फर्रुखाबाद की ओर जाता है। ऐसे में बदमाशों को पकड़ने के लिए दोनों जिलों की पुलिस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी सहमा रहा परिवार
घटना के बाद से जितेंद्र और किरन के साथ ही मासूम अनमोल में इस कदर दहशत है कि दूसरे दिन भी पूरा परिवार सहमा रहा। अनमोल तो बार-बार रोने लगता है। जितेंद्र के मुताबिक, बदमाशों ने उनके बेटे को गोद से छीनने का प्रयास क्यों किया यह समझ में नहीं रहा है। बदमाश पकड़े जाएं तो पुलिस को सख्ती से पूछताछ करनी होगी।



सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। एसओजी, सर्विलांस के साथ ही थाना पुलिस को लगाया गया है। बदमाश हाईवे से होते हुए मैनपुरी या फिर फर्रुखाबाद की ओर भाग सकते हैं। वहां की पुलिस से संपर्क करके जानकारी जुटाई जा रही है। कोशिश है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाए। - नागेंद्र चौबे, क्षेत्राधिकारी सैफई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed